What's Hot

    झारखंड में फिर होगी झमाझम बारिश, Alert जारी

    अगस्त 19, 2022

    झारखंड में फसल राहत योजना से किसानों को जोड़ने पर तेजी से हो काम: सुखदेव सिंह

    अगस्त 19, 2022

    रामगढ़ में कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप की चोरी

    अगस्त 19, 2022
    Facebook Twitter Instagram
    BREAKING NEWS
    • झारखंड में फिर होगी झमाझम बारिश, Alert जारी
    • झारखंड में फसल राहत योजना से किसानों को जोड़ने पर तेजी से हो काम: सुखदेव सिंह
    • रामगढ़ में कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप की चोरी
    • रामगढ़ चुटूपालू घाटी में कंटेनर पलटा, यातायात बाधित
    • दुमका में नशे के लिए पैसे नहीं देने पर मां को मार डाला, गिरफ्तार
    • चाईबासा में धारदार हथियार से काट दी जीभ, तीन गिरफ्तार
    • कोडरमा में हत्या के तीन दोषियों को उम्रकैद
    • विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की न्यायिक हिरासत बढ़ी
    शुक्रवार, अगस्त 19
    News Aroma
    • भारत
    • झारखंड
    • बिहार
    • विदेश
    • करियर
    • मनोरंजन
    • जॉब्स
    • ऑटो
    • हेल्थ
    • खेल
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफस्टाइल
    • अजब गज़ब
    • क्राइम
    News Aroma
    Home»विदेश»फिनलैंड की NATO सदस्यता को अमेरिकी सीनेट से मिली मंजूरी
    विदेश

    फिनलैंड की NATO सदस्यता को अमेरिकी सीनेट से मिली मंजूरी

    NATO की सदस्यता देने के प्रस्ताव को अमेरिकी सीनेट से मंजूरी मिल गयी है। इस फैसले के बाद इन देशों को नाटो में शामिल करने की प्रक्रिया एक कदम और आगे बढ़ी है
    News Aroma OnlineBy News Aroma Onlineअगस्त 5, 2022कोई टिप्पणी नहीं2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Finland
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

    वाशिंगटन: यूक्रेन और रूस (Ukraine-Russia) के बीच चल रहे युद्ध के बीच फिनलैंड और स्वीडन (Finland-Sweden) को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) की सदस्यता देने के प्रस्ताव को अमेरिकी सीनेट से मंजूरी मिल गयी है।

    इस फैसले के बाद इन देशों को नाटो में शामिल करने की प्रक्रिया एक कदम और आगे बढ़ी है।

    रूस इन दोनों देशों को NATO में शामिल करने का विरोध कर रहा है

    यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद इसी वर्ष मई में फिनलैंड व स्वीडन ने नाटो सदस्यता के लिए आवेदन किया था।

    रूस इन दोनों देशों को NATO में शामिल करने का विरोध कर रहा है और इन्हें खामियाजा भुगतने की चेतावनी भी दे चुका है।

    इसके बावजूद NATO द्वारा फिनलैंड व स्वीडन का सदस्यता आवेदन स्वीकार किये जाने के बाद अब NATO के सभी सदस्य देशों से सहमति प्राप्त करने की प्रक्रिया चल रही है।

    NATO का सदस्य बनने के लिए सभी वर्तमान सदस्यों की सहमति आवश्यक होती है। इस समय नाटो के तीस सदस्य हैं और आधे से अधिक सदस्य देश फिनलैंड व स्वीडन को NATO की सदस्यता प्रदान करने पर सहमति जता चुकी है।

    फिनलैंड और स्वीडन को नाटो में शामिल किये जाने का प्रस्ताव लाया गया

    सदस्य देशों की सहमति की प्रत्याशा में ही अमेरिकी सीनेट में फिनलैंड और स्वीडन को नाटो में शामिल किये जाने का प्रस्ताव लाया गया।

    Senate में सत्तापक्ष और विपक्ष, दोनों ओर से इन देशों को नाटो में शामिल किये जाने के फैसले का समर्थन किया गया।

    फिनलैंड और स्वीडन को NATO में शामिल करने के पक्ष में 95 सदस्यों ने मतदान किया, जबकि एक सदस्य इस फैसले से सहमत नहीं थे।

    इस तरह बहुमत के फैसले से अमेरिकी सीनेट ने फिनलैंड और स्वीडन को NATO की सदस्यता प्रदान किये जाने को सहमति प्रदान कर दी।

    इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने फिनलौंड और स्वीडन (Finland-Sweden) को जल्द ही नाटो में शामिल करने का आह्वान किया।

    सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने फिनलैंड और स्वीडन के America स्थित राजनयिकों को मतदान देखने के लिए सीनेट में आमंत्रित किया।

    Breaking News Hindi Finland-Sweden International news Latest International News Latest International News In Hindi NATO Ukraine-Russia World Breaking News World Headlines World News अन्तर्राष्ट्रीय ख़बरें अन्तर्राष्ट्रीय न्यूज़ इंटेरनेशनल ख़बरें इंटेरनेशनल न्यूज़ इंटेरनेशनल हिंदी न्यूज़ इंटेरनेशनल हिंदी समाचार वर्ल्ड न्यूज़ वाशिंगटन
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • भारत
    • झारखंड
    • बिहार
    • विदेश
    • करियर
    • मनोरंजन
    • जॉब्स
    • ऑटो
    • हेल्थ
    • खेल
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफस्टाइल
    • अजब गज़ब
    • क्राइम
    © 2022 News Aroma Media. Designed by News Aroma.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.