निर्माणाधीन साइलो प्रोजेक्ट में लगी आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

खलारी के CCL एनके एरिया में निर्माणाधीन साइलो प्रोजेक्ट में अचानक आग लग गई। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और कोई हताहत नहीं हुआ।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Khalari News : खलारी स्थित सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के एनके एरिया में मधुकॉन कंपनी द्वारा निर्माणाधीन साइलो प्रोजेक्ट में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना उस समय हुई जब मजदूर भोजनावकाश पर थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्माणाधीन साइलो से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग फैल गई। घटना के समय मौजूद मजदूरों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसके बाद कंपनी अधिकारियों को तत्काल सूचना दी गई।

आग बुझाने के लिए मजदूरों, अधिकारियों और परिसर में मौजूद पानी के टैंकरों की मदद ली गई। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

प्राथमिक आशंका जताई जा रही है कि भोजनावकाश से पहले किए गए वेल्डिंग कार्य के दौरान निकली चिंगारी से साइलो में लगी सुरक्षा जाली में आग लगी, जिसने बाद में लकड़ी के तख्ते, प्लाई और अन्य निर्माण सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी मजदूर के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।