चतरा में वट सावित्री पूजा के दौरान लगी आग, मची अफरा-तफरी

बताया जाता है क पेड़ के तने पर सुहागिने मौली धागा लपेट कर पूजा कर रही थी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा: चतरा जिले के गंदौरी मंदिर में वट सावित्री पूजा (Vat Savitri Puja) के दौरान शुक्रवार को अचानक वट वृक्ष में आग (Fire In Vat Tree) लगने से अफरा तफरी मच गयी।

बताया जाता है क पेड़ के तने पर सुहागिने मौली धागा (Molly Thread) लपेट कर पूजा कर रही थी। इसी दौरान अगरबत्ती जलाते वक्त किसी महिला से धागे में आग लग गई।

स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया

देखते ही देखते पूरे मौली धागा में आग (Fire) लग गयी। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।

Share This Article