बांग्लादेश सीमा पर नदी में पलटी मछुआरों की नाव, सभी बचाए गए

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता: पश्चिम बंगाल से सटी भारत-बांग्लादेश (India-Bangladesh) सीमा पर नदी हटानिया-दोआनिया में सोमवार सुबह मछली पकड़ने के लिए निकले मछुआरों की नाव पलट गई।

इसमें 16 मछुआरे थे। स्थानीय मछुआरों (Fishermen) ने गोते लगाकर सभी सुरक्षित बचा लिया है।

इस सूचना के बाद नामखाना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। कोस्ट गार्ड को भी इस बारे में जानकारी दी गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया है कि नामखाना में घाट के पास पहुंचकर नाव झुक गई थी और फिर पलट गई। तब तक मछुआरों ने एसओएस भेज दिया था।

उसे प्राप्त करने के बाद स्थानीय मछुआरे बचाव कार्य (Rescue Operation) में जुट गए। सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। पलटी हुई नाव को सीधा करने की कोशिश हो रही है।

Share This Article