हजारीबाग में फायरिंग मामले में पांच गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh Firing: हजारीबाग (Hazaribagh ) जिले के बड़कागांव (Barkagaon) थाना क्षेत्र अन्तर्गत बलोदर गांव में पक्की सड़क एवं पुल निर्माण कार्य कर रहे लाल कंस्ट्रक्शन (Lal Construction) में कार्यरत JCB को जलाने के प्रयास और फायरिंग के मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव, हजारीबाग के नेतृत्व में पुअनि मुकेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी बड़कागांव थाना, थाना रिजर्व गार्ड एवं विशेष छापेमारी दल ने सुलेन्द्र गंझू, एरियल सिंह भोक्ता उर्फ एरियल गंझू उर्फ बल्लू भोक्ता, राजेश गंझू उर्फ बंधन गंझू को पकड़ा।

इनकी निशानदेही पर सुनील यादव, प्रिंस कुमार सिंह को कोडरमा जयनगर स्थित घर से गिरफ्तार किया गया। शेष अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है। इनके पास से पुलिस ने कट्टा, गोली और मोबाइल बरामद हुआ है।

Share This Article