पलामू में TSPC के पांच नक्सली कमांडर गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि पलामू पुलिस ने नावाबाजार, पाटन, नावाजयपुर, मनातू, छतरपुर के सीमावर्ती इलाकों में सर्च अभियान चलाया और सभी को गिरफ्तार किया

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: पलामू पुलिस (Palamu Police) को प्रतिबंधित नक्सली संगठन (Naxalite Organization) तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TSPC) के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने TSPC के टॉप कमांडर सहित पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अधिकारी गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ कर रहे

SP चंदन सिन्हा ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में TSPC के एरिया कमांडर बसंत भुईया, रंजय कुमार, बिरेन्द्र कुमार, छोटू दास और सुधीर कुमार मेहता शामिल हैं।

गिरफ्तार नक्सलियों ने 21 मार्च को नावाबाजार थाना के कंडा घाटी में स्थित SKM ईंट-भट्ठे में खड़े पांच वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। पुलिस के अधिकारी गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ कर रहे हैं।

पलामू पुलिस ने छतरपुर के सीमावर्ती इलाकों में सर्च अभियान चलाया

उन्होंने बताया कि पलामू पुलिस ने नावाबाजार, पाटन, नावाजयपुर, मनातू, छतरपुर के सीमावर्ती इलाकों में सर्च अभियान चलाया और सभी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार नक्सलियों ने पलामू पुलिस के अधिकारी को कई अहम जानकारी दी हैं, जिसके बाद पुलिस के शीर्ष अधिकारी सर्च अभियान चला रहे हैं। गिरफ्तार नक्सलियों ने TSPC के समर्थक उसके ठिकाने समेत कई बिंदुओं पर पुलिस को जानकारी दी है।

Share This Article