Homeकरियरझारखंड के पांच छात्र उच्च शिक्षा के लिए जाएंगे विदेश

झारखंड के पांच छात्र उच्च शिक्षा के लिए जाएंगे विदेश

Published on

spot_img

रांची: झारखंड सरकार मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना (Pardeesh Scholarship Scheme) के बाद राज्य के वंचित वर्ग के पांच छात्रों को शेवेनिंग स्कॉलरशिप योजना (Chevening Scholarship Scheme) के तहत विदेश भेजेगी।

योजना का नाम शेवनिंग-मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्कॉलरशिप (Chevening-Marang Gomke Jaipal Singh Munda Scholarship) रखा गया है।

शेवेनिंग स्कॉलरशिप प्रोग्राम ब्रिटिश सरकार द्वारा वर्ष 1983 से 150 देशों में चलायी जाने वाली अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार योजना (International Rewards Scheme) है।

झारखंड में यह योजना अगले सत्र 2023-24 से लागू होगी। इसमें वंचित वर्ग (Disadvantaged Class) के पांच छात्रों को चयन कर ब्रिटेन भेजा जाएगा। योजना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय के तहत चलाया जाएगा।

योजना को Jharkhand में लागू करने के लिए CM हेमंत सोरेन सरकार ब्रिटिश सरकार के साथ एक MOU करेगी। एमओयू (MOU) तीन साल के लिए होगा।

इसके लिए ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस (High Commissioner Alex Ellis) मंगलवार को झारखंड का दौरा करेंगे। चयनित छात्रों को एक साल के मास्टर प्रोग्राम के शेवनिंग स्कॉलरशिप दिया जायेगा।

उच्च शिक्षा के लिए झारखंड के वंचित वर्ग के छात्र-छात्राओं को विदेश भेजा जा रहा है

उल्लेखनीय है कि Jharkhand देश का एक पहला राज्य होने जा रहा है, जहां बेहतर उच्च शिक्षा के लिए झारखंड के वंचित वर्ग के छात्र-छात्राओं को विदेश भेजा जा रहा है।

इससे पहले हेमंत सोरेन सरकार द्वारा जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत राज्य के 25 छात्र-छात्राओं को (अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछडा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चे शामिल हैं) को उच्च शिक्षा के लिए यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्थेन आयरलैंड के चयनित संस्थानों और यूनिवर्सिटीज के चयनित कोर्स में अध्ययन के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही है।

2022-23 में 20 बच्चे जाएंगे यूके

वित्तीय वर्ष 2022-23 में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 20 छात्र-छात्राओं का चयन (Selection) किया गया है।

चयनित छात्रों में 10 बच्चे अनुसूचित जनजाति के, सात छात्र पिछड़ा वर्ग के और तीन छात्र अल्पसंख्यक कोटा से लिए गए हैं। विभागीय जानकारी के मुताबिक इस साल अनुसूचित जाति के पांच बच्चों का चयन नहीं हो पाया है। चयनित हर कोटे से कुछ बच्चों को वेटिंग फॉर लिस्ट (Waiting For List) में भी रखा गया है।

अनुसूचित जनजाति के लिए चयन किये गये छात्रों में निधि किस्पोट्टा, सुरभि एक्का, माधुरी खलखो, सुमन बड़ाइक, संगीता कच्छप, दीपिका टेटे, अभिषेक किंडो, इस्टेफी लकड़ा, कामेश्वर मुंडा, सत्यप्रकाश हेम्ब्रेम शामिल हैं।

पिछड़ा वर्ग में चयनित सात छात्रों में समीर गुप्ता, हितेश कुमार महावार, प्रणव कश्यप, हम्मद अहमद अंसारी, अजय कुमार यादव, समीर जावेद, रवि कांत शामिल हैं। अल्पसंख्यक कोटा से ओबेदुल्ला, अहमद अदील और स्वराज सिंह मांडेल शामिल हैं।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...