एफजेसीसीआई चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी, स्क्रूटनी के बाद 2 नामांकन रद्द, 84 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

एफजेसीसीआई चुनाव में स्क्रूटनी के बाद 84 प्रत्याशी मैदान में, दो नामांकन रद्द; रिकॉर्ड 86 पर्चे दाखिल हुए थे, वहीं तुलसी पटेल की टीम ने प्रचार तेज किया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद हुई स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द कर दिए गए हैं, जिसके बाद अब कुल 84 प्रत्याशी चुनावी मैदान में आमने-सामने होंगे। इस बार के चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन प्राप्त हुए थे, जो चैंबर के चुनावी इतिहास में अब तक की सबसे अधिक दावेदारी मानी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुल 86 नामांकनों में से 77 कार्यकारिणी समिति और 9 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए दाखिल किए गए थे। मंगलवार शाम 4 बजे हुई स्क्रूटनी के दौरान कार्यकारिणी समिति के दो प्रत्याशियों मोनिका अग्रवाल और शौर्य खंडेलवाल का नामांकन रद्द कर दिया गया। चुनाव समिति के मुताबिक चैंबर की आधिकारिक सदस्यता सूची में उनके प्रतिनिधित्व के रूप में नाम दर्ज न होने के कारण इन दोनों पर्चों को निरस्त किया गया है।

दूसरी ओर, चुनावी दौड़ शुरू होते ही प्रत्याशियों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। अध्यक्ष पद के दावेदार तुलसी पटेल की अगुवाई में उनकी टीम ने अपर बाजार क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने ट्रांसपोर्ट नगर, चूरूवाला चौक और ईस्ट मार्केट रोड में व्यापारियों से मिलकर अपने पक्ष में समर्थन मांगा। तुलसी पटेल ने कहा कि व्यापारियों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और उनकी टीम सभी सदस्यों को साथ लेकर चैंबर को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।