Homeझारखंडविदेशी शक्तियां देश को कमजोर करना चाहती हैं: रघुवर दास

विदेशी शक्तियां देश को कमजोर करना चाहती हैं: रघुवर दास

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूज़ ओम रांची: कृषि सुधार कानून को लेकर भाजपा की ओर से मंगलवार को राज्य के सभी पांच प्रमंडलों में किसान पंचायत का आयोजन किया गया।

प्रदेश के सभी पांच प्रमंडलों में संथालपरगना प्रमंडल का किसान पंचायत देवघर स्टेडियम में आयोजित किया गया।

इसके मुख्यवक्ता प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी रहे। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का जिला परिषद मैदान धनबाद में आयोजित हुआ।

इसके मुख्यवक्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय, दक्षिणी छोटानागपुर का सुकुरहुटू, कांके रांची के मुख्यवक्ता पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास और कोल्हान प्रमंडल का सरायकेला टाउन हॉल मे आयोजन हुआ, जिसके मुख्यवक्ता केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रहे।

जबकि पलामू प्रमंडल का शिवजी मैदान मेदिनीनगर में किसान पंचायत आयोजित हुआ।

इसके मुख्यवक्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी रहे।

सभी प्रमंडलों में आयोजित किसान पंचायत में हजारों की संख्या में कई किसान संगठन के किसानों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में शामिल किसानों ने नए कृषि कानून का जोरदार स्वागत किया और कहा कि यह कानून भारतीय इतिहास में किसानों के पक्ष में बड़ा कानून साबित होगा।

हम किसानों को समृद्ध बनाएगा। आजादी के बाद पहली बार किसानों के हित मे बेहतर कानून लाया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी को आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह कानून किसानों को न सिर्फ आय बढ़ाएगा, बल्कि फसल भी बढ़ेगा।

कांग्रेस किसानों को दिगभ्रमित करने में लगी हुई है। लेकिन झारखंड के किसान मोदी व कृषि मंत्री के साथ हैं।

कोल्हान प्रमंडल के मुख्य वक्ता अर्जुन मुंडा ने किसान सुधार कानून को लेकर कहा कि किसानों की आय दोगुनी, फसल की पैदावार बढ़ाने और क्वालिटी प्रोडक्सन में यह कानून मिल का पत्थर साबित होगा।

भारत की अर्थव्यवस्था सीधे किसान और गांव से जुड़ा है।

किसान आत्मनिर्भर और सशक्त होंगे तो देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। किसान होंगे आत्मनिर्भर तो देश भी आत्मनिर्भर होगा।

कृषि सुधार कानून का कई किसान संगठन ने किया समर्थन

रघुवर दास ने कांग्रेस को घेरे में लेते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों को गुमराह कर रही है।

विदेशी शक्तियां देश को कमजोर करना चाहती हैं। कांग्रेस और वामपंथी दलों के खिलाफ किसानों को एकजुट होने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि किसान की उन्नति ही भारत की उन्नति है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि किसान राज्य से बाहर अब अपनी फसल को पूरे देश में बेचने की आजादी है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों को संकट से उबारने का काम किया है। एमएसपी को समाप्त नहीं किया गया है, वो पहले भी था और आज भी है और आगे भी रहेगा।

रवींद्र कुमार राय ने कहा कि अर्शे से किसानों को ठगने वाले कांग्रेसी आज किसान सुधार कानून पर विधवा विलाप कर रही है। कांग्रेस किसानों की बेहतरी नहीं चाहते हैं।

वोट बैंक की राजनीति अब चलने वाली नहीं है। मोदी जी के नेतृत्व में किसानों को भरोसा है।

देश के किसान आत्मनिर्भर होंगे। दिनेशानंद गोस्वामी ने कृषि सुधार कानून को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि इन कानूनों के माध्यम से भारत के किसान स्वावलंबी, आर्थिक दृष्टि से मजबूत होंगे।

बिचौलियों की समाप्ति तय है यही कारण है कि बिचौलिये और बिचौलियों के संरक्षक परेशान हैं।

आंदोलन के नाम पर राष्ट्र विरोधी ताकते किसानों को मोहरा बना रही हैं।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...