रांची में पुलिस ने कंटेनर से 52 मवेशी किया जब्त, चार गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: रांची के पिठौरिया थाना पुलिस ने कंटेनर में ले जा रहे 52 पशुओं को जब्त किया है।

52 पशुओं में बैल और बछड़ा शामिल है। थाना प्रभारी मिसिल शरण ने मंगलवार को बताया कि मामले में चालक सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

थाना प्रभारी के मुताबिक वरीय पदाधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बड़े कंटेनर में जानवरों का खेप पिठौरिया होते हुए बंगाल ले जाया जा रहा है।

वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने उरुगुटु करकट मोड़ के आगे मारवाटोली के पास एक बड़े कंटेनर को आते देख उसे रोककर जांच की।

कंटेनर में कुल 52 पशु पाए गए। पुलिस ने मामले में चालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में चारों ने बताया कि वे लोग औरंगाबाद से जानवर को लेकर बंगाल जा रहे थे। चारों को को भी जांच के लिए भेजा गया है। उसके बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम, 2005 लागू है।

इसका मकसद राज्य में बड़ी तादाद में हो रही गो हत्या को रोकना है। लेकिन कानून के रहते अभी भी पूरी तरह से इसका अनुपालन नहीं हो पा रहा है।

तस्करों का सिंडिकेट राज्यभर में फैला हुआ है। बीते छह दिसंबर को बुंडू थाने की पुलिस ने टोल प्लाजा के पास 90 गौवंश पशुओं से लदे तीन ट्रकों को जब्त किया था।

इसमें से 57 गाय और 33 बछड़े शामिल थे। खचाखच भरे ट्रक से ले जाने के क्रम में एक गाय और 14 बछड़े मृत पाये गये थे।

Share This Article