बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम का निधन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम (Former Minister Ramai Ram) का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 साल के थे। उनके परिवार में दो पुत्रियां हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद ने रमई राम के निधन पर शोक व्यक्त किया।

रमई राम 1970 के दशक में पहली बार निर्दलीय विधायक (Independent MLA) बने थे। बाद में वह लालू प्रसाद की पार्टी राजद में शामिल हो गए। वह प्रदेश में राजद नीत सरकार में मंत्री भी रहे।

रमई राम का राजनीतिक जीवन कई विवादों से भी घिरा रहा

रमई राम बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) में शामिल हो गए थे और नीतीश सरकार में भी मंत्री रहे।

रमई राम ने मुजफ्फरपुर की आरक्षित बोचहां विधानसभा सीट (Assembly Seat) का रिकॉर्ड नौ बार प्रतिनिधित्व किया। उनका पांच दशकों से अधिक का राजनीतिक जीवन कई विवादों से भी घिरा रहा था।

Share This Article