झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष प्रेम चंद्र त्रिपाठी का निधन

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष व वरीय अधिवक्ता प्रेम चंद्र त्रिपाठी का शनिवार सुबह निधन हो गया।

त्रिपाठी को हृदय संबंधित बीमारी थी। परिजनों ने बताया कि प्रेमचंद त्रिपाठी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके चटकपुर नामकुम स्थित आवास पर ले लाया जाएगा।

उसके बाद शाम में उनकी अंतिम यात्रा नामकुम चटकपुर स्थित आवास से निकल कर स्वर्णरेखा घाघरा घाट पहुंची। वही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वरीय अधिवक्ता प्रेमचंद त्रिपाठी का जन्म वर्ष 1932 में हुआ था, उन्होंने 1964 में बिहार स्टेट बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में अपना नामांकन कराया था।

अपने छप्पन वर्षो के वकालत काल में अनेकों महत्वपूर्ण मामलों में पैरवी की। पटना उच्च न्यायालय के रांची बेंच के गठन के साथ साथ झारखण्ड उच्च न्यायालय के गठन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वे झारखण्ड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य व अध्यक्ष के रूप में भी अधिवक्ताओं के सहयोग में सदैव तत्पर रहते थे। उनके निधन से अधिवक्ताओं में शोक की लहर है।

झारखंड स्टेट बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष अजीत कुमार, एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋतु कुमार, महासचिव नवीन कुमार एवं कोषाध्यक्ष धीरज कुमार सहित अन्य लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

इन लोगों ने कहा कि त्रिपाठी बहुत ही सहज और सरल अधिवक्ता थे। उनके निधन से झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने एक अभिभावक खो दिया हैं।

Share This Article