HomeझारखंडJMM के पूर्व विधायक सुफल मरांडी समर्थकों के साथ BJP में हुए...

JMM के पूर्व विधायक सुफल मरांडी समर्थकों के साथ BJP में हुए शामिल

Published on

spot_img
spot_img

रांची: प्रदेश भाजपा कार्यालय (State BJP Office) में रविवार को संथाल परगना क्षेत्र में JMM के कद्दावर नेता रहे पूर्व विधायक सुफल मरांडी (Sufal Marandi) ने JMM छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।

इनके साथ पाकुड़ जिला अंतर्गत पाकुड़िया प्रखंड के JMM के वरिष्ठ कार्यकर्ता जुनास मुर्मू, महेश मुर्मू और पूर्व मुखिया कमल हांसदा ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

संथाल से झामुमो का ध्वस्त हो गया मजबूत स्तंभ : दीपक प्रकाश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि आज संथाल परगना से JMM का मजबूत स्तंभ ध्वस्त हो गया। कार्यकर्ताओं का विश्वास अब झामुमो से खत्म होता जा रहा है।

झामुमो कार्यकर्ताओं को अब समझ में बात आने लगी कि जिस पार्टी को उनलोगों ने खून पसीने से सींचा उसका झारखंड की गरीब, आदिवासी, दलित, पिछड़े के विकास की कोई चिंता नहीं है। प्रकाश ने कहा कि जनता को विश्वास हो गया कि राज्य के विकास की चिंता केवल भाजपा ही करती है।

झामुमो के लिए सत्ता लूट का माध्यम : बाबूलाल मरांडी

विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कहा कि परिवार वादी पार्टियों से जनता और उनके कार्यकर्ता दोनों का विश्वास समाप्त होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि झामुमो ने परिवारवाद की पराकाष्ठा कर दी।

शिबू सोरेन परिवार राज्य को लुटने और लुटवाने में पूरी तरह शामिल हो गया। झामुमो के लिए सत्ता लूट का माध्यम है। उन्होंने कहा कि झामुमो के कार्यकर्ताओं पार्टी से बाहर निकल कर राज्य को बचाने की चिंता हो रही है।

इसलिए राज्य का गठन कराने वाली एवम राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने वाली पार्टी भाजपा से जुड़ना चाहते हैं। बाबूलाल मरांडी ने सुफल मरांडी सहित सभी का भाजपा में स्वागत करते हुए बधाई दी।

सुफल के भाजपा में आने से पार्टी संथाल में और मजबूत होगी : कर्मवीर सिंह

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह (General Secretary Karmaveer Singh) ने भी पार्टी का पटका पहनाकर सुफल मरांडी एवं उनके साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। संगठन महामंत्री ने कहा कि सुफल के भाजपा में आने से पार्टी का संगठन संथाल परगना में और मजबूत होगा।

सदस्यता ग्रहण करते हुए पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने कहा भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो विकसित झारखंड के सपना को साकार कर सकती है।

राज्य गठन का सपना भी भाजपा ने ही पूरा किया था। उन्होंने कहा कि अटल ने अलग राज्य दिया और आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकास की नई गाथा लिख रहे हैं, भारत आज दुनिया को दिशा दे रहा है।

उन्होंने कहा कि JMM सिर्फ एक परिवार के विकास की चिंता करने वाली पार्टी बन चुकी है। हेमंत राज (Hemant Raj) में राज्य की खनिज संपदा लूटी जा रही।

आदिवासी, दलित महिला, पिछड़ा सभी समाज आज ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व जो भी जिम्मेवारी देगा उसे ईमानदारी से निभाने की कोशिश करूंगा।

संथाल परगना के गांव गांव में भाजपा का झंडा लहराए इसके लिए वे पूरा परिश्रम करेंगे। उन्होंने BJP के प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

Latest articles

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित, AIIMS दीक्षांत समारोह की तारीख भी बदलेगी

Deoghar visit postponed: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 10 और 11 जून को प्रस्तावित देवघर...

झारखंड : बारिश की कमी से गर्मी और उमस में इजाफा, 10 जून के बाद राहत की उम्मीद

Weather News: झारखंड में बारिश नहीं होने से गर्मी ने फिर से जोर पकड़...

‘मैन मम्स’ से गले लगकर तनाव हो जाती है दूर!, 5 मिनट के लिए 600 रुपये, महिलाओं में बढ़ती डिमांड

Relieves Stress: चीन में इन दिनों एक अनोखा चलन जोर पकड़ रहा है, जहां...

ABC न्यूज इंटरव्यू में राष्ट्रपति ट्रंप का तीखा हमला, कहा- “मस्क ने खोया दिमाग”

President Trump's scathing attack: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार सुबह ABC न्यूज के...

खबरें और भी हैं...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित, AIIMS दीक्षांत समारोह की तारीख भी बदलेगी

Deoghar visit postponed: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 10 और 11 जून को प्रस्तावित देवघर...

झारखंड : बारिश की कमी से गर्मी और उमस में इजाफा, 10 जून के बाद राहत की उम्मीद

Weather News: झारखंड में बारिश नहीं होने से गर्मी ने फिर से जोर पकड़...

‘मैन मम्स’ से गले लगकर तनाव हो जाती है दूर!, 5 मिनट के लिए 600 रुपये, महिलाओं में बढ़ती डिमांड

Relieves Stress: चीन में इन दिनों एक अनोखा चलन जोर पकड़ रहा है, जहां...