झारखंड में कोरोना के चार एक्टिव मामले

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना (Corona) के चार Active Case है। खूंटी में एक नया मरीज मिला है। राज्य में कुल दो करोड़,0 29 लाख,0 66 हजार,0 316 सैंपल की जांच की गयी है।

स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में कोरोना के चार एक्टिव केस है। इनमें पूर्वी सिंहभूम (Jamshedpur) से दो, गढ़वा से एक और खूंटी में एक शामिल है।

झारखंड में कोरोना के चार एक्टिव मामले - Four active cases of corona in Jharkhand

कोरोना का रिकवरी रेट 98.80 प्रतिशत

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख 42 हजार 571 हो चुकी है। कोरोना से चार लाख 37 हजार 236 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि पांच हजार 331 मरीजों की मौत (Death) कोरोना से हुई है।

Jharkhand में कोरोना का रिकवरी रेट 98.80 प्रतिशत है। जबकि राज्य में कोरोना का मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।

Share This Article