रांची में सिरकटी लाश मिलने के मामले में चार गिरफ्तार, दुष्कर्म के बाद की गई थी हत्या

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : दशम फॉल थाना क्षेत्र के हेसापीढ़ी कोल्हाबुरु के जंगल से महिला की सिरकटी शव बरामदगी मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्याकांड में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधियों में लक्ष्मण मुण्डा, राम मुण्डा, सुखलाल मुंडा और संजय टूटी शामिल हैं।

इनके पास से पांच मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, एक जोड़ा चपल, घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू ,महिला का जला हुआ कपड़ा भी बरामद किया गया है।

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि दो हजार रुपये उधार देने का झांसा देकर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर दी गई थी।

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि 20 फरवरी को दशम फॉल थाना क्षेत्र से एक अज्ञात महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम को अनुसंधान के क्रम में राहे ओपी से एक महिला के गुम होने की सूचना मिली। राहे ओपी की ओर से बताया गया कि 17 फरवरी को महिला बैंक के कामकाज को लेकर बुंडू गई हुई थी।

उसी समय से महिला का मोबाइल बंद है ।इसके बाद मृतका के परिजनों से संपर्क कर टीम ने इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल नंबर को प्राप्त किया।

टीम ने तकनीकी सहयोग से घटना में शामिल लक्ष्मण मुंडा और राम मुंडा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया।

पूछताछ के क्रम में लक्ष्मण मुंडा और राम मुंडा ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि इस घटना में इनके अलावा सुखलाल मुंडा और संजय टूटी भी शामिल है।

महिला से लक्ष्मण मुंडा एवं सुख लाल मुंडा का पूर्व से जान पहचान था। बुंडू में कॉलेज मोड़ के पास लक्ष्मण मुंडा और सुखलाल मुंडा से मुलाकात हो गई।

महिला ने बताया कि उसे तत्काल 2000 की आवश्यकता है। इन लोगों ने उसे बाइक पर अपने साथ बैठा लिया और बोला कि चलो घर चल कर पैसा दे देंगे ।

इन दोनों ने उस महिला को बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गए जहां राम मुंडा और संजय टूटी पूर्व से उपस्थित थे और चारों ने मिलकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

महिला ने घटना के बाद कहा कि वह पुलिस के पास जाकर सभी के खिलाफ मामला दर्ज कराएगी।

इस पर चारों ने जंगल में ही चाकू से गर्दन काट कर हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने की नियत से महिला के सिर को गुफा में ले जाकर महिला द्वारा पहने गए वस्त्र की सहायता से जलाने का प्रयास किया गया।

गिरफ्तार चारों अपराधियों ने इस घटना में अपनी अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

Share This Article