Homeटेक्नोलॉजीअब मोबाइल पर कॉल के साथ आने लगेगा कॉलर का भी नाम,...

अब मोबाइल पर कॉल के साथ आने लगेगा कॉलर का भी नाम, फ्रॉड और स्पैम…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Fraud and Spam Calls: लगातार बढ़ते फ्रॉड और Spam Call से लोगों को हो रही परेशानी पर अब लगाम लग सकती है। दूरसंचार (Telecommunication) नियामक ट्राई ने लोगों की परेशानी का संज्ञान लिया है। नियामक ने इस बारे में एक नया प्रस्ताव रखा है। प्रस्ताव है कि हर कॉल के साथ कॉलर का असली नाम भी सामने आना चाहिए।

fraud-and-spamnow-the-name-of-the-caller-will-also-come-with-the-call-on-mobile

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण यानी ट्राई ने शुक्रवार को देर शाम इसकी जानकारी दी। इसे इंट्रोडक्शन ऑफ कॉलिंग नेम प्रजेंटेशन (CNAP) नाम दिया गया है। ट्राई ने भारतीय दूरसंचार नेटवर्क में CNAP सर्विस को लेकर अपने सुझाव दिए हैं।

नियामक ने बताया कि उसने इस बारे में दूरसंचार विभाग से मांगे जाने के बाद सुझावों को रखा है। दूरसंचार विभाग ने कॉलर की असली पहचान जाहिर करने को लेकर ट्राई से सुझाव देने को कहा था।

fraud-and-spamnow-the-name-of-the-caller-will-also-come-with-the-call-on-mobile

दूरसंचार विभाग यानी DOT ने ट्राई से मार्च 2022 में सुझाव मंगाया था, जिसके बाद नियामक ने नवंबर 2022 में CNAP सर्विसेज को लेकर कंसल्टेशन पेपर जारी किया था और सभी संबंधित पक्षों से कमेंट्स मंगाया था। पक्ष-विपक्ष में मिली टिप्पणियों के बाद इस बारे में पिछले साल मार्च में ओपन डिस्कशन किया गया था। इन तमाम प्रक्रियाओं के बाद ट्राई ने अब अपने सुझाव तैयार कर लिए हैं।

ट्राई का सुझाव है कि घरेलू टेलीकम्यूनिकेशंस नेटवर्क में कॉलर ID का Feature Default मिलना चाहिए। इसका मतलब हुआ कि हर कॉल के साथ कॉलर की असली पहचान जाहिर की जानी चाहिए। ट्राई के अनुसार, यह एक सप्लिमेंटरी सर्विस हो सकती है, जो ग्राहकों को ऑन रिक्वेस्ट अवेलेबल कराई जा सकती है।

अगर प्रस्तावों पर अमल होता है तो जल्द ही आपके मोबाइल पर कॉलर के नंबर के साथ कॉलर का असली नाम भी दिखेगा। उक्त नंबर को लेते समय दी गई ID में जो नाम होगा, वह भी नंबर के साथ सामने आने लगेगा।

spot_img

Latest articles

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...

JSSC ने जारी किया स्नातक संयुक्त परीक्षा–2023 का अंतिम परिणाम, भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश

JSSC Releases Final Result : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक...

खबरें और भी हैं...