शादी में दूल्हा-दुल्हन को गिफ्ट में दोस्तों ने दिया नीला ड्रम, देखते ही मचा हड़कंप

Digital News
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Friends gifted a blue drum to the bride :हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली इलाके के मंगरौल गांव के रहने वाले शैलेन्द्र राजपूत का रिश्ता रिहुंटा गांव की सीमा के साथ तय हुआ था।

इन दोनों की शादी के लिए राठ कस्बे के एक मैरिज गार्डन में इंतजाम किया गया था। बैंड बाजे के साथ दूल्हा सेहरा बांधकर निकला। बारातियों ने जमकर डांस किया।

बारातियों के मैरिज गार्डन पहुंचने पर कन्या पक्ष के लोगों ने बारात की अगवानी की। द्वारचार के बाद टीके की रस्म हुई। फिर शादी के स्टेज में जयमाला की रस्में सम्पन्न कराई गई। दूल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई।

जयमाला कार्यक्रम के दौरान वर और कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हा, दुल्हन के साथ तस्वीरें खिंचवाई।

इसी बीच दूल्हे के ऐसे कुछ दोस्त जयमाल कार्यक्रम में गिफ्ट देने पहुंच गए, जिन्हें देख दूल्हा समेत बाराती और जनाती भी हैरान हो गए। शादी के स्टेज पर नीला ड्रम लेकर शादी के स्टेज में ऐसे कुछ दोस्त पहुंचे जिन्हें देख हर कोई दंग रह गया।

दोस्तों ने दूल्हा और दुल्हन को एक बड़ा सा नीला ड्रम तोहफे में देकर दोनों को आशीर्वाद दिया, फिर हंसते हुए तस्वीर भी खिंचवाई। अजीबोगरीब गिफ्ट देख दूल्हा सकपका गया। वहीं, दुल्हन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाई। बाराती भी सन्न रह गए। इसके साथ गिफ्ट देने वाले दोस्तो ने कहा कि गिफ्ट रख लो बाद में काम आएगा।

दूल्हा और दुल्हन को नीला ड्रम तोहफे में दिए जाने का वीडियो किसी ने बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शादी में नीला ड्रम गिफ्ट में दिए जाने पर एक बार फिर मेरठ कांड की यादें ताजा हो गई है। ये गिफ्ट देखकर दूल्हा-दुल्हन घबरा गए। शादी समारोह में पहली बार दोस्तों ने ऐसा गिफ्ट दूल्हा और दुल्हन को थमाया जिसे देख बाराती और घराती भी दंग रह गए।

दूल्हे को जहां पसीना आ गया। वहीं, दुल्हन अपनी हंसी रोक नहीं पाई। अनोखे गिफ्ट ने एक बार फिर मेरठ कांड की यादें ताजा कर दी। नीला ड्रम गिफ्ट दिए जाने की फोटो-वीडियो आज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Share This Article