
नयी दिल्ली : फुजियामा पावर सिस्टम्स लिमिटेड (फुजियामा) ने मध्य प्रदेश के रतलाम में दो गीगावॉट का पावर इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण संयंत्र चालू किया है। इसमें विद्युत ऊर्जा को नियंत्रित, परिवर्तित और प्रबंधित करने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तथा घटकों का उत्पादन किया जाएगा।
कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि यह संयंत्र सोलर इनवर्टर, यूपीएस सिस्टम और अन्य संबंधित समाधानों सहित पावर इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला का निर्माण करेगा।

