PM नरेंद्र मोदी से मिले राघव चड्ढा, पंजाब के राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने भाजपा में शामिल राघव चड्ढा से मुलाकात की, दोनों नेताओं के बीच राज्य की राजनीति समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़ : पंजाब में विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा ने सक्रियता बढ़ा दी है। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा से मुलाकात की है। इसकी जानकारी राघव चड्ढा ने खुद एक्स पर पोस्ट कर दी। पीएम से मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए राघव चड्ढा ने एक्स पर लिखा, एक ऐसी सुबह जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का सौभाग्य मिला। उनके साथ विस्तृत और ज्ञानवर्धक बातचीत हुई। अपना कीमती समय देने और उनके विचारों व मार्गदर्शन से लाभ उठाने का अवसर देने के लिए मैं उनका अत्यंत आभारी हूं। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। यह मुलाकात 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम नरेंद्र मोदी के आवास पर हुई। मुलाकात के बाद चड्ढा ने इसे “यादगार सुबह” बताया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।