टाटीसिल्वे में सिलेंडर विस्फोट की खबर से मची हलचल, बाद में सामने आई पूरी सच्चाई

रांची के टाटीसिल्वे में सिलेंडर विस्फोट और गैस रिसाव की खबर से हलचल मच गई, लेकिन बाद में यह गेल इंडिया की मॉक ड्रिल निकली, जिसमें आपदा तैयारियों का परीक्षण किया गया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mock Drill Tatisilwai : टाटीसिल्वे स्थित एक फिलिंग स्टेशन में मंगलवार को सिलेंडर विस्फोट और गैस रिसाव जैसी स्थिति देखकर कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि बाद में पता चला कि यह कोई असली हादसा नहीं, बल्कि सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए किया गया अभ्यास था।

जानकारी के अनुसार, गेल (इंडिया) लिमिटेड की रांची सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) इकाई ने ऑफ-साइट मॉक ड्रिल का आयोजन किया था। इस दौरान गैस सिलेंडर फटने और हाइड्रोटेस्ट फेल होने जैसी आपात स्थिति का दृश्य तैयार किया गया।

मॉक ड्रिल का मकसद यह जांचना था कि किसी वास्तविक दुर्घटना की स्थिति में संबंधित विभाग और एजेंसियां कितनी तेजी से प्रतिक्रिया देती हैं और राहत-बचाव कार्य को कैसे अंजाम देती हैं।

अभ्यास के दौरान विभिन्न विभागों के बीच तालमेल, आपदा प्रबंधन की तैयारियों और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था का भी परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की मॉक ड्रिल का उद्देश्य संभावित दुर्घटनाओं से निपटने के लिए टीमों को हमेशा तैयार रखना है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।