विस्थापित परिवारों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करे गेल : संजय सेठ

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हटिया विस्थापित परिवार समिति की प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को रक्षा राज्य मंत्री के आवास पर मिला और समस्याओं से अवगत कराया

उनकी समस्याएं सुनने के बाद संजय सेठ ने गेल इंडिया के पदाधिकारी को फोन लगाया और समस्याओं का समाधान करने को कहा

रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा है कि गेल इंडिया लिमिटेड को प्राथमिकता के आधार पर विस्थापितों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। दरअसल, शुक्रवार को हटिया विस्थापित परिवार समिति, कूटे (धुर्वा) के परिवारों ने पंकज शाहदेव के नेतृत्व में उनके रांची आवास पर मुलाकात की। पंकज ने विस्थापितों को लेकर गेल इंडिया के रवैये से श्री सेठ को अवगत कराया। पंकज ने कहा कि इनके जीवन उत्थान, रोजगार और अन्य मुद्दों पर गेल इंडिया के अधिकारी कोई पहल नहीं कर रहे हैं।

इसके बाद रक्षा राज्य मंत्री ने तुरंत गेल इंडिया के अधिकारी अमित किस्पोट्टा से फोन पर बात की और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया। संजय सेठ ने स्पष्ट रूप से कहा कि विस्थापितों की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। उनके आश्वासन के बाद विस्थापितों में समस्याओं के समाधान की आस जगी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।