गणेश चतुर्थी का त्योहार हमें प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व नए संकल्पों के गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व साथ प्रगति तथा राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दीं और कहा कि यह त्योहार हमें नए संकल्पों के साथ प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि भगवान गणेश बुद्धि, समृद्धि और शुभारंभ के प्रतीक हैं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “गणेश चतुर्थी का त्योहार हमारे जीवन में ऊर्जा, ज्ञान और सकारात्मकता लेकर आता है। यह पावन पर्व हमें जीवन में नए संकल्पों के साथ प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।’’

उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान गणेश सभी के जीवन में खुशी, शांति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आएं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘‘आइए, हम सभी राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लें।’’

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।