सिंगापुर: पूर्व प्रेमिका से 3.5 करोड़ रुपये वापस लेने के लिए दायर भारतीय मूल के सीईओ की याचिका खारिज

सिंगापुर की अदालत ने भारतीय मूल के सीईओ चंदर अग्रवाल की पूर्व प्रेमिका से 3.5 करोड़ रुपये वापस लेने की याचिका खारिज कर दी, अधिकांश रकम को उपहार माना।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिंगापुर: भारतीय मूल के एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को अपनी पूर्व प्रेमिका पर खर्च किए गए 4,68,000 सिंगापुर डॉलर (3.5 करोड़ रुपये से अधिक) की राशि वापस लेने की कोशिश में असफलता हाथ लगी है। सिंगापुर की एक अदालत ने फैसला सुनाया कि ज्यादातर राशि उन्होंने अपनी पूर्व प्रेमिका को उपहार के रूप में दी थी।

मुंबई में सूचीबद्ध एक कंपनी के सीईओ चंदर अग्रवाल ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर खर्च की गई रकम वापस लेने के लिए मुकदमा दायर किया था। उनका दावा था कि यह राशि कर्ज के रूप में दी गई थी, जिसे लौटाया जाना था।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की खबर के अनुसार, इसमें विदेश यात्राओं, उसके फ्लैट के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सेवाएं और स्टैनफोर्ड-एनयूएस कार्यकारी कार्यक्रम पर खर्च की गई राशि शामिल थी।

दोनों की मुलाकात 2019 में एक उड़ान के दौरान हुई थी। इसके बाद अग्रवाल ने सोशल मीडिया के जरिए उससे संपर्क किया और दोनों एक-दूसरे के करीब होते चले गए।

सितंबर 2022 में रिश्ता शुरू होने से पहले भी उन्होंने उसे कई महंगे उपहार दिए थे और उन्हें वापस लेने की उम्मीद नहीं की थी।

उन्होंने एक बार रात्रिभोज के बाद उसे घर पहुंचाने के लिए लिमोजिन बुक की थी, उसके लिए महंगी वस्तुएं खरीदी थीं और दोनों की यूरोप यात्रा का लगभग पूरा खर्च उठाया था।

दिसंबर 2023 में रिश्ता तब खत्म हो गया, जब अग्रवाल को उस पर बेवफाई का शक हुआ। उन्होंने मार्च 2024 में मुकदमा दायर किया।

लिखित फैसले में वरिष्ठ न्यायाधीश ली सियू किन ने नौ सितंबर को कहा कि ज्यादातर रकम अग्रवाल ने ली को अपनी इच्छा से उपहार के रूप में दी थी।

अखबार के अनुसार, न्यायाधीश ने कहा कि अग्रवाल का रुख सामान्य समझ के विपरीत और टिकाऊ नहीं था।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।