दुमका में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है।

घटना 14 जनवरी की शाम की है। जब किशोरी सोहराय पर्व (Sohrai festival) मना कर वापस घर लौट रही थी।

सोहराय का आयोजन समाप्त होने के बाद जब किशोरी अपने घर वापस आने के लिए चली तो तीन युवकों ने उसका रास्ता रोककर उसे झाड़ी की तरफ ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के बाद किशोरी को दरिंदों ने छोड़ दिया। किसी तरह किशोरी देर रात घर पहुचीं। परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। लोकलाज बस पहले तो परिजन भी शांत बैठ गए।

दुमका में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म -Gang rape with minor in Dumka

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है किशोरी का इलाज

लेकिन जब किशोरी की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लेकर रामगढ़ थाना गए, जहां से किशोरी को इलाज के लिए फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Phulozhano Medical College Hospital) भेज दिया गया।

किशोरी का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। नगर थाना की पुलिस (Police) द्वारा नाबालिग का फर्द बयान लेने की प्रक्रिया जारी है।

Share This Article