गढ़वा में यात्री बस पलटी, 22 लोग घायल

बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश की

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: झारखंड (Jharkhand) के गढ़वा (Garhwa) जिले में घोड़दाग मोड़ के पास आज तड़के एक यात्री बस पलट गई।

हादसे में 22 लोगों को गंभीर चोट आई है।

घायल यात्रियों को पास के अस्पताल पहुंचाया

सबसे पहले आसपास के गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश की।

इस बस में करीब 50 लोग थे। इसके बाद पहुंची गढ़वा पुलिस (Police) ने हादसे में घायल यात्रियों को पास के अस्पताल में पहुंचाया।

TAGGED:
Share This Article