गढ़वा में नदी की तेज धार में बहा बुजुर्ग, 10 घंटे बाद शव मिला

जिसकी घटना पाकर स्थानीय लोगों ने आसपास के इलाकों में खोजना शुरू किया। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: बीते कुछ घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण चोरांटी नदी में आई बाढ़ (Flood) के तेजधार में कांडी निवासी एक बुज़ुर्ग बह गया।

जिसकी घटना पाकर स्थानीय लोगों ने आसपास के इलाकों में खोजना शुरू किया। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

10 घंटे बाद मिला शव

घटना के 10 घंटे बाद बुज़ुर्ग कमला ठाकुर (65) के शव को घटनास्थल के दो किमी दूर सड़की गांव के पास से बरामद किया गया। बता दें कि कमला सुबह नदी पार कर बाजार जा रहा था, उसी दौरान घटना का शिकार हो गया।

कांडी पंचायत के मुखिया विजय राम (Vijay Ram) ने बुजुर्ग को खोजने के लिए स्थानीय गोताखोरों को लगाया था। बुजुर्ग अपने पीछे पत्नी बिफनी देवी व चार पुत्र छोड़ गया हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply