गढ़वा में अवैध बालू पर बड़ी कार्रवाई, SDM की छापेमारी में 61 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

गढ़वा में SDM की छापेमारी में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, 61 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, प्रशासन ने जांच के आदेश दिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Illegal Sand Mining :गढ़वा जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने मेराल प्रखंड के हासनदाग क्षेत्र में औचक छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

इस अभियान के दौरान अवैध रूप से खनन और भंडारण किए जा रहे बालू के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 61 ट्रैक्टर-ट्रॉली बालू जब्त किए गए। यह कार्रवाई लगातार मिल रही शिकायतों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर की गई।

छापेमारी के दौरान स्थानीय स्तर पर पूछताछ में कुछ नाम सामने आए हैं, जिनमें नंदलाल तिवारी, प्रदीप तिवारी, दयावंत तिवारी और रिंकू तिवारी सहित अन्य लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। हालांकि प्रशासन ने इन आरोपों की पुष्टि के लिए विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।

SDM ने संबंधित अंचल अधिकारी (CO) और थाना प्रभारी को मामले की गहराई से जांच कर आवश्यकतानुसार प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने का निर्देश दिया है। साथ ही अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई है।

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है और भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर लगाम लगाने का संकेत मिला है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।