झारखंड : शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर महिला से नाबालिग ने किया जबरन रेप, फिर उतार दिया मौत के घाट, अरेस्ट

पुलिस ने लड़की की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान ग्राम रारो बागे झरिया टोला निवासी विश्वनाथ भुईया की पुत्री बिंदी देवी उर्फ बिंदिया कुमारी के रूप में की गई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा : महिला ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध (Physical Relationship) बनाने से किया मना तो जबरन किया रेप, (Rape) फिर उतार दिया मौत के घाट। जानकारी मिलते ही आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

मामला गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने लड़की की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान ग्राम रारो बागे झरिया टोला निवासी विश्वनाथ भुईया की पुत्री बिंदी देवी उर्फ बिंदिया कुमारी के रूप में की गई।

पिता के बयान पर दर्ज हुई FIR

बकौल पुलिस, बुधवार को सूचना मिली कि डंडई थाना क्षेत्र ग्राम रारो टोला बागे झरिया में किसी लड़की का शव पड़ा हुआ हैं। इसे देखने से यह प्रतीत होता है कि किसी ने बलात्कार कर महिला की हत्या कर दी है। मृतका के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया।

गढ़वा SP के निर्देश पर गढ़वा SDPO के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। टीम ने फौरन नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर सम्प्रेक्षण गृह (Observation House) भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Share This Article