रांची में कडरू ब्रिज के पास पेड़ से लटकी मिली युवक की डेड बॉडी, उत्तराखंड के…

जानकारी मिलते ही मौके पर सिटी SP, हटिया DSP के अलावा डोरंडा और अरगोड़ा थाना की पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : शुक्रवार को राजधानी रांची में कडरू ब्रिज के पास एक पेड़ से एक युवक डेड बॉडी (Dead Body) लटकती हुई अवस्था में मिली है।

जानकारी मिलते ही मौके पर सिटी SP, हटिया DSP के अलावा डोरंडा और अरगोड़ा थाना की पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। बाद में मौके पर आर्मी के कई अधिकारी भी पहुंचे।

जब से मेरे कार्ड के जरिए मृतक की पहचान उत्तराखंड निवासी आर्मी जवान मनोज कुमार सिंह के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों, हत्या या आत्महत्या के बिंदु पर जांच में जुटी हुई है।

डेढ़ माह पहले जमशेदपुर से आया रांची

घटना को लेकर रांची के सिटी SP राजकुमार मेहता (SP Rajkumar Mehta) ने बताया कि मृतक मनोज कुमार सिंह की तैनाती जमशेदपुर के सोनारी में थी। डेढ़ महीने पहले वह रांची आए और दीपाटोली कैंट में ड्यूटी कर रहे थे।

Share This Article