गाय को बचाने के क्रम में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bike Crashes While Saving Cow : गढ़वा-मझिआंव मार्ग पर शुक्रवार की सुबह हुई Motorcycle दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में पलामू (Palamu) जिलांतर्गत मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भजनिया गांव निवासी प्रभु प्रजापति का पुत्र नीरज प्रजापति और मेदनीनगर थाना क्षेत्र के चांदो गांव निवासी प्रयाग प्रजापति का पुत्र उदय प्रजापति शामिल हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए Sadar Hospital में भर्ती कराया गया।

घटना के संबंध में नीरज ने बताया कि सभी लोग शादी समारोह में मेराल थाना क्षेत्र के Pachphedi Villageआए हुए थे।

इसी दौरान सुबह दुल्हे के लिए गढ़वा मऊर खरीदने के लिए आने के दौरान दलेली गांव के पास उसकी चलती बाइक के सामने गाय कूद गयी। इसी दौरान गाय को बचाने के क्रम में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Share This Article