Garhwa news: गढ़वा जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसपी आशुतोष शेखर ने आठ थाना प्रभारी समेत कुल 13 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर नई जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक एसआई विष्णुकांत को रंका थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं एसआई अविनाश राज को नगरऊंटारी, अरुण कुमार रवानी को भवनाथपुर, चेतन कुमार सिंह को केतार, ऋषिकेश कुमार को कांडी, दीपक कुमार मौर्य को विशुनपुरा और राहुल सिंह को बरडीहा थाना की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा एसआई परवेज आलम को हरिहरपुर ओपी का प्रभारी बनाया गया है।
वहीं एसआई उपेंद्र कुमार, असफाक आलम, मो. नसीम अंसारी और बिकु रजक को पुलिस केंद्र भेजा गया है। एसआई रजनी रंजन की पदस्थापना गढ़वा थाना में की गई है।
सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नई जगह पर योगदान देने के बाद इसकी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौंपने का निर्देश दिया गया है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद अब नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यभार संभालेंगे।

