
न्यूयॉर्क: अमेरिका की एक अदालत ने उद्योगपति गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी की उस याचिका पर सुनवाई की अनुमति दे दी है, जिसमें अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) के धोखाधड़ी मामले को खारिज करने की अपील की गई है। अदाणी समूह के वकीलों की तरफ से दलील दी गई है कि यह मामला अमेरिकी क्षेत्राधिकार से बाहर है और उनके मुवक्किलों का इससे प्रत्यक्ष रूप से कोई लेना देना नहीं है। 7 अप्रैल के एक कोर्ट ऑर्डर के मुताबिक, न्यूयॉर्क की एक US डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी की याचिका को शुरुआती सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया गया है। वे US सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) के उस सिविल फ्रॉड केस को खारिज करवाने की कोशिश कर रहे हैं, जो कथित तौर पर रिश्वतखोरी की एक साजिश से जुड़ा है।जज निकोलस जी. गराउफिस द्वारा जारी इस आदेश में, केस को खारिज करने की प्रस्तावित अर्जी पर ‘प्री-मोशन कॉन्फ्रेंस’ (सुनवाई से पहले की चर्चा) के लिए उनकी अपील को मंजूरी दे दी गई है। अदाणी की लीगल टीम ने पहले ही संकेत दिया था कि वह कोर्ट से 30 अप्रैल तक इस केस को खारिज करने की अपील करेगी।
