कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात के लोगों को ‘अशिक्षित’ कहने पर खेद जताया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केरल चुनाव प्रचार में गुजरात के लोगों को ‘‘अशिक्षित’’ कहने पर खेद व्यक्त किया और स्पष्ट किया कि उनका गुजराती जनता के प्रति सम्मान अपार है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केरल में चुनाव प्रचार के दौरान गुजरात के लोगों को ‘‘अशिक्षित’’ कहने के लिए बुधवार को खेद प्रकट किया और कहा कि उनके मन में गुजराती जनता के प्रति बहुत सम्मान है। खरगे ने रविवार को केरल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिये गए भाषण में गुजरात के लोगों को ‘अशिक्षित’ बताया था और कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन्हें ‘बेवकूफ’ बना रहे हैं। रविवार को केरल के इडुक्की जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा था कि राज्य के लोग पढ़े-लिखे और समझदार हैं और गुजरात के अनपढ़ लोगों के विपरीत उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता। उनके इस बयान पर बीजेपी ने निशाना साधा था।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।