झारखंड में यहां जेल में चार कैदी कोरोना पॉजिटिव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: कोरोना संक्रमितों के बीच गिरिडीह जिले में गति से चल रहे वैक्सीनेशन का असर भी दिख रहा है।

प्रतिदिन संक्रमण के मामले तो रहे हैं। लेकिन संख्या फिलहाल कम है। मंगलवार की देर काम तक आयी जिले की रिपोर्ट के अनुसार जिले में संक्रमण के मामले सिर्फ 15 आएं।

नए मामले आने के बाद जिले में एक्टिव केसों की संख्या 131 हो गई है। अलग-अलग मामलों में जेल भेजे गए 18 कैदियों में चार बंदी भी संक्रमित पाएं गए है।

स्वास्थ विभाग ने संक्रमित पाएं गए सभी मरीजों को होम आईसोलेशन में रहने का सुझाव दिया गया है।

स्वास्थ विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नए मामले जिले के बिरनी प्रखंड में चार है। जबकि शहरी और पीरटांड के कुम्हरलालों में 11 मिले हैं।

इसमें शहरी क्षेत्र से जिला परिवहन कार्यालय का एक कर्मी के अलावे शहर के गांधाी चाौक स्थित मारुति टावर अपार्टमेंट में एक, आईएमएस रोड में एक, बरगंडा में एक और साइबर थाना में एक संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Share This Article