झारखंड में यहां फर्नीचर व्यवसायी के घर भीषण डाका, कैश समेत 20 लाख के सामान ले गए, दहशत में कारोबारी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: सिटी के जाने-माने फर्नीचर व्यवसायी उत्तम गुप्ता के घर भीषण डाका। हथियार के बल पर डकैत कैश समेत करीब 20 लाख रुपये के सामान ले गए। डकैती के दौरान विरोध करने पर व्यवसायी के पुत्र प्रियांशु को मारपीट कर जख्मी कर दिया।

इस डकैती कांड के बाद से गिरिडीह के व्यवसायियों में खौफ का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक किसी डकैत की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बता दें कि उत्तम गुप्ता का शहर में मधुर मुस्कान फर्नीचर प्रतिष्ठान है।

हथियारों से लैस थे सभी 8 डकैत

बता दें कि गिरिडीह जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय के बगल में व्यवसायी उत्तम गुप्ता का आवास है। बुधवार.गुरुवार की रात करीब 1 बजे डकैत उत्तम के आवास में प्रवेश कर गए।

डकैतों की संख्या 8 से ज्यादा थी। सब हथियार से लैस थे। डकैत नकदी की तलाश में गए थे। नकदी के लिए व्यवसायी गुप्ता को मारना शुरू किया। बचाव में आए पुत्र प्रियांशु को साबल से मारकर जख्मी कर दिया।

रात 3 बजे तक डकैतों ने घर में उधम मचाया। परिवार के लोगों के साथ मारपीट की और एक.एक चीज की तलाशी ली। करीब नकदी समेत करीब 20 लाख रुपये के कीमती सामान लेकर निकल गए। डकैतों के जाने के बाद डरा.सहमा व्यवसायी परिवार ने गिरिडीह पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू की।

Share This Article