गिरिडीह में महिला की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: तिसरी थाना के पालमो गांव में विवाहित तमन्ना प्रवीण (20) की मौत ससुराल में संदेहास्पद स्थिति में हो गई।

इसकी सूचना शनिवार की शाम मायके वालों को मिली। सूचना मिलते ही मृतका की बड़ी बहन अजमेरी खातून पालमो पहुंची।

परिजन द्वारा तिसरी थाना को खबर करने पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से ससुराल वाले सभी फरार है।

जानकारी के अनुसार तमन्ना प्रवीण की शादी छह माह पहले पालमो के इरफान अंसारी से हुई थी। शादी के बाद से पति और ससुराल वाले मारपीट करते थे।

बहन को ससुराल वाले पति,सास,देवर व गोतनी मिलकर मार दिया।फंदे में लटका कर हत्या की है। पति इरफान प्रदेश में काम करता है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article