गिरिडीह में जुआ खेलने गए शख्स का कुएं में मिला शव

इसपर लोगों ने बताया कि वह नायकडीह गांव में बीती रात में जुआ खेल रहा था। उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: धनवार थाना क्षेत्र के परसन ओपी क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव (Dead Body) कुएं से बरामद किया गया। बता दें कि युवक बीती रात अपने दोस्त के साथ घर से निकला था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा।

इसपर लोगों ने बताया कि वह नायकडीह गांव में बीती रात में जुआ खेल (Gambling Game) रहा था। उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला।

मृतक की पहचान

बरजो निवासी कालो महतो का 40 वर्षीय पुत्र सीताराम यादव बीती रात दीपक यादव के साथ घर से निकला था। सुबह एक ग्रामीण महिला जब गाय चराने मैदान की ओर गई तो नौकाडीह गांव के पास धनवार निवासी बालो साव के कुएं में शव देख शोर मचाने लगी।

जिससे आस-पास के लोग जमा हो गए और लाश को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल (Giridih Sadar Hospital) भेजा। पुलिस ने शक के आधार पर दीपक यादव के भाई अरुण यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Share This Article