गिरिडीह के खेदुआडीह गांव में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक चालक की मौके पर मौत

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के खरगडीहा पंचायत के अंतर्गत खेदुआडीह गांव में आज सड़क हादसा हुआ है। हादसा इतना जोरदार था कि एक बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से बाइक आ रही थी और अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से ज़ख्मी होकर वहीं तड़प-तड़प कर अंतिम सांस लेकर दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी मच गई। इससे सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई, जिसके कारण पूरे रास्ते में जाम लग गया। पुलिस को जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

बढ़ते तनाव और जाम को देखते हुए जमुआ पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ स्थिति को नियंत्रित किया। खरगडीहा गांव के मुखिया सुनील कुमार भी घटनास्थल पर मौजूद रहे और गांव के लोगों को शांत करने का प्रयास किया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है और उसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इसके बाद मृतक के परिवार को सूचना देने की तैयारी की जा रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।