टायर गोदाम में लगी भीषण आग, 3 लाख से अधिक का नुकसान

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih Massive Fire : गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के शांतिनगर में रविवार को असामाजिक तत्वों ने टायर गोदाम (Tire Warehouse) में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और आग की लपटें काफी ऊंची उठने लगीं।

आज का भयावह रूप देखकर आसपास अफ़रा-तफ़री मच गई। आग लगने की खबर मिलते ही Fire Brigade की टीम मौके पर पहुंची और आग बु‍झाने में जुट गयी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

टायर का यह गोदाम बाजार समिति के समीप स्थित एक खाली पड़े मैदान में बनाया गया है, जहां काफी संख्या में Tire जमा कर रखा गया था।

बताया जा रहा है कि एक Tire में आग लगने के बाद आग धीरे-धीरे अन्य टायरों में लग गयी। इसके बाद आग गोदाम में पूरी तरह फैल गयी।

आग लगने के बाद आस-पास के घरों के लोग घरों से बाहर निकल गए। बताया जा रहा है कि अगलगी की इस घटना में करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है।

Share This Article