गिरिडीह में प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहे टोटो को लोगों ने पकड़ा, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

People Caught Toto Carrying Banned Meat: गिरिडीह में प्रतिबंधित मांस (Banned Meat) लेकर जा रहे एक टोटो को बाभनटोली और बरवाडीह के पास आज गुरुवार की सुबह लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

वहीं मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और प्रतिबंधित मांस से लोड टोटो और उसके ड्राइवर को दबोच कर नगर थाना ले गई।

मामले में टोटो ड्राइवर (Toto Driver) से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजने की प्रक्रिया में पुलिस जुटी हुई है।

टोटो से बदूबू आने पर लोगों को हुआ शक

मिली जानकारी के मुताबिक टोटो में करीब 3 किलो प्रतिबंधित मांस ले जाया जा रहा था। टोटो की दोनों सीटों में छिपाकर मांस बरवाडीह ले जाया जा रहा था।

इस दौरान टोटो ने एक बच्चे को टक्कर मार दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने टोटो को घेर लिया। वहां मौजूद लोगों टोटो से कुछ बदूबू आई तो लोगों को शक हुआ।

इसके बाद जब लोगों ने टोटो की जांच की तो सीट के नीचे मांस दबा देखा। इसके बाद लोगों ने पूरी घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस और मुफस्सिल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया।

Share This Article