गिरिडीह : पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने खुद को लगाया आग

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रांगामाटी में मंगलवार को पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने शरीर पर केरोसिन तेल उड़ेल कर आग लगा लिया।

परिजन उसे आनन-फानन रेफरल अस्पताल लाये, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रांगामाटी निवासी शमशाद अंसारी और पत्नी नुरेशा खातुन (24) के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

मृतका के पति का कहना था कि उसने पत्नी को भोजन बनाने के कहा लेकिन वह नाराज हो गई और भोजन बनाने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं उसने पति को एक थप्पड़ जड़ दिया।

झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से तस्करी कर ले जाई जा रही 5 लड़कियों को रेल पुलिस ने किया बरामद

इसके बाद पति ने भी क्रोध में आकर पत्नी को दो थप्पड़ जड़ दिया और वह भोजन बनाने के लिए स्वयं चूल्हा जलाने लगा। इसके बाद झगड़ा और बढ़ गया।

आसपास के लोगों का कहना है कि वाद-विवाद होने के बाद पत्नी ने घर के छत पर चढ़कर जहां केरोसिन तेल रखा था उसे शरीर पर उड़ेल लिया और आग लगा ली।

मृतका की सास हसीना खातुन ने बताया कि उसके पुत्र ने ही बताया कि उसकी पत्नी केरोसिन डालकर आग लगा ली है।

उसने बताया कि घटना के बाद पुत्र दरवाजा तोड़कर बहू को किसी तरह बाहर निकाला और रेफरल अस्पताल ले गया।

दोनों का विवाह एक वर्ष पूर्व ही हुआ था। चिकित्सक जितेन्द्र सिंह के अनुसार महिला 100 फीसदी जल चुकी थी।

घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को दे दी गई थी। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया।

Share This Article