गिरिडीह में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। और इस मामले में पुलिस की जांच जारी है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: बेंगाबाद थाना इलाके के बेलडीह गांव में एक युवक की चाक़ू मार कर हत्या (Murder) कर दी गई। मृतक के पिता ने आरोपी का नाम पुलिस को बताया है।

अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। और इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।

कैसे हुई हत्या

युवक जितेंद्र गोस्वामी (Jitendra Goswami) अपने घर से कुछ दूर पर खड़ा था। इसी दौरान शाम सात बजे के करीब उसपर चाकू से वार किया गया। जिसमें युवक की जान चली गई।

हत्या कर आरोपी फरार हो गया। परिजनों को जानकारी मिलने पर वे घटनास्थल पहुंचे, तो बेटे को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा पाया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply