झारखंड में लड़की, दिल्ली में लड़का, ऑनलाइन हुआ प्यार, डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लड़की हुई फरार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : उत्तर-पश्चिम दिल्ली का एक लड़का पब्जी गेम खेलते-खेलते झारखंड की एक लड़की के शातिर खेल का शिकार हो गया।

लड़के के मुताबिक, लड़की धनबाद में मेडिकल कॉलेज की छात्रा है। पहले तो दोनों में ऑनलाइन प्यार हुआ। उसके बाद दोनों मिले भी। मिलने-जुलने का दौर चलता रहा। दोनों साथ में खूब घूमे-फिरे भी।

झारखंड में लड़की, दिल्ली में लड़का, ऑनलाइन हुआ प्यार, डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लड़की हुई फरार

इस घूमने-फिरने के चक्कर में लड़के ने उस लड़की पर डेढ़ लाख रुपये फूंक दिये। जब इसके बाद लड़की पर उड़ाने के लिए लड़के के पास पैसे नहीं बचे, तब लड़की ने उसे गच्चा दे दिया।

अचानक मिलना और बात करना तक बंद कर दिया। कहां फरार हो गयी, लड़के को कुछ पता नहीं। अब वह अपनी इस फरेबी दिलरुबा को ढूंढने दिल्ली से धनबाद आकर दर-दर खाक छान रहा है।

यह मामला शनिवार को उस समय सामने आया, जब वह दिलजला आशिक अपनी फरेबी दिलरुबा को ढूंढने धनबाद स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा।

झारखंड में लड़की, दिल्ली में लड़का, ऑनलाइन हुआ प्यार, डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लड़की हुई फरार

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सुलेमान नगर निवासी सोनू नामक 22 वर्षीय यह युवक शनिवार को जब मेडिकल कॉलेज के गायनी वार्ड के चक्कर काट रहा था, तब सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया।

पिछले दिनों यहां हुई बच्चा चोरी की घटना के बाद से चौकन्ना सुरक्षाकर्मियों को उस पर संदेह हुआ। उसके बाग की तलाशी ली गयी। हालांकि, उसके पास से कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।

झारखंड में लड़की, दिल्ली में लड़का, ऑनलाइन हुआ प्यार, डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लड़की हुई फरार

जब उससे पूछताछ की गयी, तब उसने बताया कि ऑनलाइन पब्जी खेलने के दौरान उसकी दोस्ती यहां मेडिकल की पढ़ाई कर रही छात्रा से हुई थी।

छात्रा के कहने पर वह पहले भी कई बार यहां आया है। यहां छात्रा से मुलाकात भी हुई है। उसके साथ घूमा-फिरा है। लड़की ने उससे डेढ़ लाख रुपये खर्च करवाये। जब सारे पैसे खर्च हो गये, तो छात्रा ने अचानक उससे मिलना बंद कर दिया।

अब बात भी नहीं कर रही है। पूरी घटना जानने के बाद युवक को इस हिदायत के साथ छोड़ा गया कि वह दोबारा यहां नहीं आयेगा। हालांकि, युवक द्वारा मामले में पुलिस से शिकायत करने की कोई सूचना नहीं है।

झारखंड में लड़की, दिल्ली में लड़का, ऑनलाइन हुआ प्यार, डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लड़की हुई फरार

Share This Article