ग्लेन मैक्सवेल हुए चोटिल, इंग्लैंड के खिलाफ ODI श्रृंखला से बाहर

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेलबर्न: Australia के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के पैर में फ्रैक्चर हो गया है।

चोट के चलते मैक्सवेल 17 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। मैक्सवेल (Maxwell) की जगह सीन एबॉट (Sean Abbott) को टीम में शामिल किया गया है।

दरअसल, मैक्सवेल अपने एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गए हुए थे, जहां वह फिसलकर गिर पड़े और उनके पैर में चोट लग गई।

जॉर्ज बेली ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना थी

इसके बाद उनकी सर्जरी (Surgery) हुई है। ऐसे में वे लंबे समय तक क्रिकेट के मैदान से बाहर रह सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली (George Bailey) ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना थी। वह पिछले कुछ मैचों से शानदार लय में थे।

ग्लेन हमारे सीमित ओवर Cricket के एक अहम सदस्य हैं। हम उनके चोट से उबरने तक सपोर्ट जारी रखेंगे।

Share This Article