पति और सौतन पर मारपीट करने का मामला दर्ज

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डा: ललमटिया थाना क्षेत्र के बड़ा-भोड़ाय गांव के 35 वर्षीय सबीना बीवी ने अपने पति और प्रेमी सौतन पर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है।

सबीना बेबी ने ललमटिया थाना में गुरुवार को आवेदन देकर बताया है कि उनके पति मोहम्मद गुलाम अंसारी एवं उनकी प्रेमिका जो अब सौतन बनी है, द्वारा बराबर मारपीट की जाती है।

बताया है कि बुधवार को शाम अपने तीन बच्चों के लिए कपड़ा और खाना की व्यवस्था के लिए पति से बात किया तो पति और प्रेमी सौतन ने मिलकर मारपीट किया, जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोट लगी है।

थाना में दिए गए आवेदन पर उनके पति मोहम्मद गुलाम अंसारी एवं उनके प्रेमी सौतन पर मारपीट का मामला दर्ज किया और ललमटिया पुलिस द्वारा पीड़ित महिला का महागामा अस्पताल में इलाज भी कराया गया।

ललमटिया थाना प्रभारी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला द्वारा दिए आवेदन के आधार पर ललमटिया थाना कांड संख्या 123/ 2001 केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Share This Article