गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट के साथ पोस्ट किया एक Video, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ‘सेक्स वर्कर’ से…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: गोड्डा के BJP सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने रविवार को अपने एक Tweet के साथ 21 सेकंड का एक Video भी पोस्ट किया है।

हालांकि इस Video की ऑथेंटिसिटी (Authenticity) का दावा नहीं किया जा सकता, पर जो दिख रहा है और जो सुनाई पड़ रहा है, वह शर्मनाक है। इससे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Health Minister Banna Gupta) की फजीहत हो रही है। साथ ही कांग्रेस की भी।

वीडियो में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Health Minister Banna Gupta) और एक महिला की आवाज है।

Tweet में दुबे ने लिखा है…

सांसद ने ट्वीट में लिखा है कि यह है इंडियन नेशनल कांग्रेस (Indian National Congress) का चरित्र। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी का यह तथाकथित माजरा है।

महिलाओं की इज़्ज़त से खेलना, कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील शर्मा (Sushil Sharma) का अपनी पत्नी को तंदूर में जलाना, काश गांधी परिवार समझ पाता। यदि यह सही है तो कांग्रेस के लिए डूब मरने वाली बात है।

Disclaimer : वायरल इस Video की पुष्टि News Arome Media नहीं करता है।

Share This Article