सोने में 200 रुपये की गिरावट, चांदी में 193 रुपये की तेजी

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोरी के रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 200 रुपये की गिरावट के साथ 53,033 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 53,233 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 193 रुपये की तेजी के साथ 70,449 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 70,256 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट दर्शाते हुए 1,990 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रह था। वहीं चांदी 25.84 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘शुक्रवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,990 डॉलर प्रति औंस रह गया। मुद्रास्फीतिकारी चिंताओं को लेकर मिले-जुले वैश्विक संकेतों के कारण सोने में बिकवाली होती देखी गई।’’

Share This Article