कमजोर हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग और सटोरियों की घटती दिलचस्पी के बीच सोना वायदा कीमतों में 1,724 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। MCX पर भाव 1,44,355 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 1,724 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,355 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 1,724 रुपये यानी 1.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,44,355 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 1,474 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,087.75 डॉलर प्रति औंस रह गया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।