शुल्क बढ़ोतरी के बाद दुबई से सोने का आयात बढ़ेगा : जीटीआरआई

सोने पर आयात शुल्क 15 प्रतिशत बढ़ाने से भारत-यूएई व्यापार समझौते के तहत दुबई से आयात बढ़ सकता है। जीटीआरआई ने इसे व्यापारिक गतिविधियों में बड़ा बदलाव बताया है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: सोने पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने से मुक्त व्यापार समझौते के रास्ते दुबई से आयात बढ़ सकता है। आर्थिक शोध संस्थान जीटीआरआई ने बुधवार को यह बात कही। ‘ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनीशिएटिव’ (जीटीआरआई) के अनुसार, शुल्क बढ़ोतरी से भारत-यूएई व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) के तहत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के जरिये होने वाले बहुमूल्य धातुओं के आयात से आर्थिक गतिविधियों में बड़ा बदलाव आ सकता है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।