10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 14 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्लीः रक्षा मंत्रालय के तहत इंडियन कोस्ट गार्ड ने 322 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

जिसमें नाविक (जनरल ड्यूटी), नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच), इंजीनियरिंग (मैकेनिकल), इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) और इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स) सहित कुल 322 पदों पर भर्ती की जाएगी।

आवेदन के लिए उम्मीदवार 14 जनवरी तक इंडियन कोस्ट गार्ड की वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 14 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन

पदों का विवरण

नाविक (जनरल ड्यूटी) – 260 पद
नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) – 35 पद
इंजीनियरिंग (मैकेनिकल) -13 पद
इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) – 09 पद
इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स) – 05 पद

सिलेक्शन प्रोसेस

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कई परीक्षाओं को पास करना होगा। जिसमें सबसे पहले सिलेक्शन के लिए रिटेन एग्जाम पास करना होगा। उसके बाद फिजिकल फिटनेस टेस्ट देना होगा। अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर सिलेक्शन किया जाएगा।

अधिकतम आयु सीमा

नाविक (जनरल ड्यूटी) / यांत्रिक पद- उम्मीदवार का जन्म 1 अगस्त 2000 से 31 जुलाई 2004 के बिच का होना चाहिए।

नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) – 1 अक्टूबर 2000 से 30 सितंबर 2004 के बीच होना चाहिए। हालांकि सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 14 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन

शैक्षणिक योग्यता

नाविक (जनरल ड्यूटी) पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैथ्स और फिजिक्स विषयों के साथ कक्षा 12वीं पास होना चाहिए।

जबकि नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) के लिए 10वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है, इसलिए उम्मीदवार ‌विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य चेक कर ले।

फिजिकल फिटनेस

ऊंचाई: 157 सेमी
दौड़: 7 मिनट में 1.6 किमी
उठक-बैठक: 20
पुश-अप्स: 10

वेतन लेवल

इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक पदों पर सिलेक्ट कैंडिडेट को सैलरी लेवल 3 के तहत 21700 रुपए महीने सैलरी दी जाएगी। जबकि यांत्रिक पदों के लिए वेतन लेवल 5 के तहत 29200 रुपए महीने का वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को 250 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in चेक करें।

Share This Article